Beauty Hacks: heading views : 0

पिगमेंटेशन या झाइयों के लिए प्राकृतिक फेस पैक

  • संतरे का जूस और दही का फेस पैक : संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है जो कि त्वचा की झाइयां मिटाने में असरदार होता है। इसमें मिलने वाला कोलेजन त्वचा की एजिंग प्रक्रिया को धीमा करता है और आपकी त्वचा में कसाव लाता है। दही प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है और त्वचा को नमी देकर मुलायम और सौम्य बनाता है। एक चम्मच दही और एक चम्मच संतरे का जूस मिलाएं और त्वचा पर लगाकर इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें।
  • आलू और नींबू के रस का फेस पैक : आलू न सिर्फ मुंह में पानी लाने वाले स्नैक्स बनाने के काम आता है बल्कि त्वचा पर भी कमाल का असर दिखाता है! आलू विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। आलू का जूस त्वचा की एजिंग, झाइयां और सनबर्न ठीक करने में भी सहायक होता है। यह त्वचा को मुलायम बनाता है और इसे ठंडक देता है। एक आलू को छीलकर इसे ग्राइंडर में पीस लें, फिर निचोड़कर इसका रस निकाल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और चेहरे व अन्य प्रभावित त्वचा पर इसे लगाएं। इसे 30-40 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद ताजे पानी से धो लें।
  • रीठे के छिलके और तुलसी के पत्ते : चेहरे की झाइयाँ को दूर करने के लिए रीठे के छिलकों को पानी में पीसकर झाई वाले स्थान पर लगाये. तथा दूसरे सप्ताह में तुलसी के पत्तो को पानी में पीसकर झाइयों वाली जगह पर लगाये. इस तरह दो सप्ताह में ही झाइयाँ दूर हो जायंगी तथा चेहरे पर पहले जैसा आकर्षण और निखार आ जाएगा।
  • शहद और सिरका : शहद का उपयोग भी झाइयों के लिए उत्तम होता है, इसके लिए एक चमच्च शहद में एक चम्मच सिरका मिलाकर झाइयों वाली जगह पर लगाए. इसका प्रयोग दिन में केवल एक बार ही करें।


Share this page with your friends
share via Whatsapp

Posted By :
Annapurna Nigam
(Blogger)
2021-03-04 15:35
See Author's other Published Topics

Airtel cheating ther customers by incomplete description of recharge pack of Big companies like Airtel, also cheating their customers by providing incomplete or confusing description of their recharge plans
Big companies like Airtel, also cheating their customers by providing incomplete or confusing description of their recharge plans
साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस  of साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस
साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस
Vaisakhi  of Vaisakhi
Vaisakhi
3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस of 3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस
3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस
1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस of 1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस
1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस
1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस of 1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
1 मार्च - शून्य भेदभाव दिवस of 1 march शून्य भेदभाव दिवस
1 march शून्य भेदभाव दिवस
करती रही of पूरा नही बस थोड़ा सा ही समझा होता ....
पूरा नही बस थोड़ा सा ही समझा होता ....
वैलेंटाइन of वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक रोचक तथ्य व 7 से 14 तक वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने की सूची
वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक रोचक तथ्य व 7 से 14 तक वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने की सूची
National Test Agency of UGC NET December 2023 results and download its subject wise cut-off
UGC NET December 2023 results and download its subject wise cut-off
परीक्षा पे चर्चा  of परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन - 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।
परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन - 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।

Peoples