साल्ट वॉश-
हाथों से प्याज और लहसुन की महक हटाने के लिए अपने हाथों में हैंड वॉश और नमक एकसाथ लेकर उसे रगड़ें। यह आपके हाथों पर एक स्क्रब की तरह काम करेगा और लहसुन और प्याज की महक दूर हो जाएगी।
स्टेनलेस स्टील-
आपको यह उपाय हो सकता है हैरान करें पर यह वाकई बड़े कमाल की ट्रिक है। प्याज और लहसुन काटने के बाद उसकी महक हाथों से हटाने के लिए किसी भी स्टेनलेस स्टील के बर्तन जैसे चम्मच, चाकू के किनारे से ठंडे पानी के नीचे अपने हाथों को रगड़ें। दअसल, प्याज और लहसुन में मौजूद सल्फर जब किसी धातु के साथ प्रतिक्रिया करते हैं तो उसकी महक कम हो जाती है।
नींबू का रस-
अपने हाथों से प्याज की गंध को दूर करने के लिए आप नींबू के रस की कुछ बूंदे हाथों पर लगाने के बाद हाथ ठंडे पानी से धो लें।
सेब का सिरका-
हाथों से प्याज और लहसुन की महक हटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर की कुछ बूंदे अपने हाथों में लेकर अच्छी तरह रब करें। उसके बाद हाथों को पानी से धो लें।
टूथपेस्ट-
टूथपेस्ट भी हाथों से आने वाली प्याज और लहसुन की महक को दूर करता है। हालांकि इसका इस्तेमाल हाथों से महक हटाने के लिए करने से पहले ध्यान रखें कि आपका टूथपेस्ट जेल बेस्ड ना हो, आप फ्लोराइड बेस टूथपेस्ट का ही उपयोग करें।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-05-27 21:35
See Author's other Published Topics
Peoples