रेलवे प्रशासन ने लखनऊ से गुजरने वाली 14 ट्रेनों के फेरों में शुक्रवार से 13 मई तक वृद्धि करने का निर्णय लिया है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन (09129) बडोदरा से दानापुर 10 मई को व वापसी में ट्रेन (09130) दानापुर से बडोदरा 11 मई को चलेगी। ऐसे ही ट्रेन (09467) अहमदाबाद से दानापुर नौ मई को व वापसी में ट्रेन (09468) दानापुर से अहमदाबाद 11 मई को, ट्रेन (09061) बांद्रा से बरौनी 10 मई को व वापसी में ट्रेन (09062) बरौनी से बांद्रा 13 मई को, ट्रेन (09181) बांद्रा से दानापुर 11 मई को व वापसी में ट्रेन (09182) दानापुर से बांद्रा 13 मई को, ट्रेन (09035) मुबंई से मडुवाडीह 11 मई को व वापसी में ट्रेन (09036) मडुवाडीह से दादर 13 मई को, ट्रेन (09123) बांद्रा से गाजीपुर 10 मई को व वापसी में ट्रेन (09124) गाजीपुर से वालसाड 12 मई को और 09501 ओखा से गुवाहाटी 07 मई को व वापसी में ट्रेन (09502) गुवाहाटी से ओखा 10 मई को चलेगी।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-05-07 00:16
See Author's other Published Topics
Peoples