परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से प्रवेश-पत्र की एक हार्ड कॉपी साथ रखें।
इसके साथ ही, उम्मीदवारों को सरकार द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र और पासपोर्ट आकार का फोटो भी साथ लाना होगा जो छात्र द्वारा भरे गए आवेदन पत्र से मेल खाता हो।
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक या दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना आवश्यक है।
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपने स्वयं के मास्क और सैनेटाइजर साथ ले जाने होंगे।
उन्हें कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए भी निर्देशित किया जाता है।
निरीक्षक के निर्देश पर छात्र को प्रवेश-पत्र जमा करना होगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा के लिए पूरा निर्देश पढ़ना आवश्यक है।
अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में निरीक्षक/ परीक्षा प्रशिक्षक को शिकायत कर सकते हैं।
रफ पेपर वर्क के लिए उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराई गई शीट का ही उपयोग करना चाहिए।
साथ ही, परीक्षा के बाद रफ पेपर पर्यवेक्षक को प्रस्तुत किया जाएगा।