तमिलनाडु और पुडुचेरी में लॉकडाउन 7 जून तक जारी रहेगा। वहीं केरल सरकार ने आवश्यक गतिविधियों के लिए कुछ छूट के साथ, लॉकडाउन को 9 जून तक बढ़ा दिया है जबकि कर्नाटक के मुख्यंमत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य में 7 जून लॉकडाउन रखने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन बढ़ाने के बारे में फैसला कोरोना केसों पर निर्भर करेगा। आंध्र प्रदेश में तिरुपति और पूरे चित्तूर जिले में कोरोना कर्फ्यू को और सख्त किया गया है। कोविड के मामलों को देखते हुए प्रदेश में 1 से 15 जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया। वहीं, तेलंगाना में लॉकडाउन 10 दिनों के लिए बढ़ाया गया।
उत्तर-पूर्व के राज्यो के लिए जारी दिशानिर्देश
मिजोरम की राजधानी आईजोल में 6 जून तक लॉकडाउन रहेगा। वहीं, मेघालय के ईस्ट खासी हिल जिले में 7 जून तक लॉकडाउन रहेगा। अरुणाचल के 7 जिलों ईटानगर, नामसाई, अपर सुबनसिरी, तवांग, लोवर सुबनसिरी, अंजाव और लोहित में भी 7 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। मणिपुर की बात करें तो यहां के 7 जिलों इम्फाल वेस्ट और ईस्ट, बिष्णुपुर, उखरुल, थौबल, काकचिंग और चूराचंदपुर में 11 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है जबकि नागालैंड में लॉकडाउन 11 जून तक रहेगा।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-05-31 10:43
See Author's other Published Topics
Peoples