यदि किसानों ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि में रजिस्ट्रेशन करवाया है और उन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है तो ऐसे किसानों को मानधन योजना के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं है। ये किसान सालाना 36 हजार रुपये पेंशन वाली स्कीम का फ्री में फायदा ले सकते हैं। आपसे इसके लिए सरकार कोई कागजात भी नहीं मांगेगी। यह योजना आपके बुढ़ापे का बड़ा सहारा बनेगी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने ऐसा इंतजाम कर दिया है कि पीएम किसान स्कीम से मिलने वाले 6000 रुपये में से सीधे मानधान स्कीम के लिए भी पैसे कट जाएंगे। किसान को अपनी जेब से खर्च नहीं करना होगा। ये लोग चाहें तो प्रीमियम देने का नया विकल्प चुन सकते हैं। जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि की रकम में से ही प्रीमियम कट जाएगा।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-05-13 17:28
See Author's other Published Topics
Peoples