छत्तीसगढ़ में मंगलवार को एक बार फिर लॉकडाउन 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया। इसमें लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने के साथ ही आम लोगों की सुविधा को देखते हुए कुछ राहत और छूट देने की बात कही गई है। रायपुर और दुर्ग जिला, जहां संक्रमण कुछ हद तक नियंत्रण में है, इस वजह से इन दोनों जिलों में अतिरिक्त छूट दी गई है। गाइडलाइन के तहत मोहल्लों की किराना दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन दुकानें शाम पांच बजे तक ही खुली रहेंगी। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-05-07 10:39
See Author's other Published Topics
Peoples