हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में 10 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। यह 7 मई से शुरू हो कर 16 मई तक चलेगा। गुरुवार आधी रात से प्रदेश में प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में इसका फैसला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 10 दिनों तक चलने वाले इस कर्फ्यू के दौरान सभी तरह के निजी और प्राइवेट कार्यालय बंद रहेंगे। सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। कर्फ्यू के दौरान प्रदेश में सभी बाजार बंद रहेंगे और धारा 144 लागू रहेगी। प्रदेश में बस सेवा चलती रहेगी। इसके साथ ही राज्य में प्लेन, बस या ट्रेन से आने वाले लोगों को कोविड की 72 घंटे पुरानी आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट लानी होगी।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-05-07 10:39
See Author's other Published Topics
Peoples