Corona Updates: heading views : 0

लखनऊ, जेएनएन।

ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए सोमवार सबसे राहत भरा दिन रहा। एक तरफ जहां चार लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंकरों से 75 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर सोमवार सुबह 6:40 बजे ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो से आ गई। वहीं ठीक 18 घंटे बाद रात 12:45 बजे ही चार टैंकरों में 75 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंची। इस तरह एक ही दिन में लखनऊ तक 150 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति हो गई। वहीं लखनऊ को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति होती रहे। इसके लिए रेलवे मिशन मोड पर खाली टैंकरों को लगातार बोकारो भेज रहा है।

लखनऊ से  जहां सोमवार रात आठ बजे तीन टैंकरों को लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो गई थी। वहीं दूसरी ओर मंगलवार दोपहर 12 बजे चार ऑक्सीजन टैंकरों के साथ दूसरी ट्रेन भी रवाना हुई। सोमवार को बोकारो से पांच लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन  को लेकर सुबह 7:45 बजे ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना हुई थी।यह ऑक्सीजन एक्सप्रेस शाम 7:30 बजे वाराणसी पहुंची। यहां पर इसका एक टैंकर हटा दिया गया। पांच मिनट बाद ही ऑक्सीजन एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। ग्रीन कॉरिडोर के जरिये रात 12:45  बजे ऑक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ आ गई। 

डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ ही नही आसपास के कई शहरों को निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सके। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से खाली टैंकरों की उपलब्धता कराई जा रही है।।हमारे पास पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन एक्सप्रेस के रैक मौजूद हैं। जरूरत पड़ी तो सेना के पंजाब सहित कई बेस से और रैक मंगवा लेंगे। एडीआरएम आपरेशन अश्विनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में इनका संचालन हो रहा है। लखनऊ से सोमवार रात रवाना हुआ रैक मंगलवार शाम तक बोकारो पहुंच जाएगा। हम बुधवार रात तक पांचवी ऑक्सीजन एक्सप्रेस के आने की उम्मीद कर रहे हैं। 



Share this page with your friends
share via Whatsapp

Posted By :
Varu bansal
()
2021-04-28 10:03
See Author's other Published Topics

Airtel cheating ther customers by incomplete description of recharge pack of Big companies like Airtel, also cheating their customers by providing incomplete or confusing description of their recharge plans
Big companies like Airtel, also cheating their customers by providing incomplete or confusing description of their recharge plans
साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस  of साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस
साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस
Vaisakhi  of Vaisakhi
Vaisakhi
3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस of 3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस
3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस
1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस of 1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस
1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस
1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस of 1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
1 मार्च - शून्य भेदभाव दिवस of 1 march शून्य भेदभाव दिवस
1 march शून्य भेदभाव दिवस
करती रही of पूरा नही बस थोड़ा सा ही समझा होता ....
पूरा नही बस थोड़ा सा ही समझा होता ....
वैलेंटाइन of वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक रोचक तथ्य व 7 से 14 तक वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने की सूची
वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक रोचक तथ्य व 7 से 14 तक वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने की सूची
National Test Agency of UGC NET December 2023 results and download its subject wise cut-off
UGC NET December 2023 results and download its subject wise cut-off
परीक्षा पे चर्चा  of परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन - 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।
परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन - 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।

Peoples