अगर आपको खाने के साथ अचार खाना काफी पसंद है तो ऐसे में आप आंवला का अचार भी घर पर ही बना सकती हैं। इसके लिए लगभग 8 से 10 मिनट तक आंवले को पानी में उबालें। पानी को छान लें और उन्हें ठंडा होने दें। अब आंवला को वेजेस में काटें और बीज को हटा दें। अब सरसों का तेल, क्रश्ड मेथी के बीज, सौंफ, कलौंजी, हींग, लालमिर्च मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें आंवले के टुकड़े डालें और अच्छी तरह से टॉस करें। अचार को कांच के जार में भरकर रख लें। जार को 3 से 4 दिनों के लिए धूप में रखें। इस अचार को कमरे के तापमान पर 1 महीने तक या फ्रिज में 6 महीने तक स्टोर किया जा सकता है
Posted By :
Varu bansal
()
2021-02-01 11:00
See Author's other Published Topics
Peoples