-तेल- 2 चम्मच
-लहसुन- 5 -6 कलियां
-अदरक- 1 इंच
-हरी मिर्च-2
-करी पत्ते -100 ग्राम
-कसा हुआ कच्चा नारियल-1 कप
-मूंगफली भुनी हुई -2 बड़े चम्मच
-नमक-स्वादानुसार
-पानी- ½ कप या आवश्यकतानुसार
-दही -1 कप
-सरसों दाने - 1 /2 चम्मच
-उड़द की दाल-1 /2 चम्मच
-खड़ी लाल मिर्च -2
करी पत्ते और नारियल की चटनी बनाने का तरीका-
करी पत्ते और नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आंच पर एक पैन रखकर उसमें तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर लहसुन,अदरक और हरी मिर्च को सुनहरा भूरा होने तक भुनें। अब इसमें 1 कप करी पत्ते डालकर पत्तियों को कुरकुरी होने तक भूनें। अब इसमें कसा हुआ नारियल मिलाकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
सभी चीजों को ठंडा करके मिश्रण को ब्लेंडर में डाल दें। अब इसमें 2 टेबलस्पून भुनी मूंगफली, आवश्यकतानुसार नमक और 1 कप दही डालकर मिक्सर में इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस तैयार पेस्ट को एक बाउल में शिफ्ट कर दें। अब चटनी में तड़का लगाने के लिए 2 टीस्पून तेल गर्म करके उसमें सरसों दाने, करी पत्ते, उड़द दाल और खड़ी लाल मिर्च डालें। अब इस तड़के को चटनी के ऊपर डालें। डोसा या इडली के साथ इस नारियल करी पत्ते की चटनी को सर्व करें।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-21 17:18
See Author's other Published Topics
Peoples