सैफरन कलर के लिए मेरिनेशन:
बाउल में थोड़ा-सा तेल, लाल मिर्च पाउडर, गुलाब की पंखुड़ियां, क्रश्ड किया हुआ केसर फ्लेक्स, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक, 1 टेबलस्पून दही, बेसन, थोड़ा-सा अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट मिक्स करें। इस पेस्ट में 5-7 पनीर क्यूब्स को मेरिनेट करके 30 मिनट तक रखें।
व्हाइट कलर के लिए मेरिनेशन:
बाउल में थोड़ा-सा तेल, फ्रेश क्रीम, काजू पेस्ट और खोआ मिलाएं। स्वादानुसार थोड़ा-सा गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, 1 टेबलस्पून दही, बेसन, थोड़ा-सा अदरक-हरीमिर्च-लहसुन का पेस्ट मिलाएं। 5-7 पनीर क्यूब्स को मेरिनेट करके 30 मिनट तक रखें।
ग्रीन कलर के लिए मेरिनेशन:
बाउल में थोड़ा-सा तेल, पालक प्यूरी, थोड़ा-सा गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, कसूरी मेथी, 1 टेबलस्पून दही, बेसन, थोड़ा-सा अदरक-हरीमिर्च-लहसुन का पेस्ट मिलाएं। इस पेस्ट में 5-7 पनीर क्यूब्स को मेरिनेट करके 30 मिनट तक रखें।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-25 17:58
See Author's other Published Topics
Peoples