1-वाइट या ब्राउन ब्रेड
2-पनीर
3-प्याज
4-टमाटर
5-धनिया
6-मिर्च
7-नमक
8-हल्दी
9-काली मिर्च
10-तेल/घी
पनीर ब्रेड रोल बनाने की विधि :
सबसे पहले ब्रेड के किनारे काटकर अलग कर लें। इसके बाद पनीर को मैश कर लें। पैन में घी या तेल डालकर इसमें प्याज को भूनें। फिर टमाटर डालकर भूनें। फिर इसमें नमक, हल्दी, मिर्च मिलाएं। अब इसमें मैश किया हुआ पनीर डालकर मिला लें। ऊपर से हरा धनिया और काली मिर्च डालकर गैस ऑफ कर दें। आप भरावन मिक्सचर में अपनी पसंद के हिसाब से जीरा, अजवाइन, बीन्स, भी डाल सकते हैं। मिक्सचर तैयार होने के बाद ब्रेड के अंदर इस मिक्सचर को डालकर लम्बाई में रोल को शेप देकर फ्राई या रोस्ट कर लें। आपके हेल्दी पनीर रोल्स तैयार हैं। ब्रेकफास्ट या टी ब्रेक में इस रेसिपी का मजा लें।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-16 18:07
See Author's other Published Topics
Peoples