
आंवला पूरे साल आपको आसानी से नहीं मिलता है, लेकिन अगर आप इसका स्वाद पूरे साल लेना चाहती हैं तो ऐसे में आप इस तरीके को अपनाएं। आंवला चिप्स बनाने के लिए उसे धूप में सुखाया जाता है, जिससे उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ती है और फिर आप उसका पूरे साल बेहद आसानी से सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आंवले को जितना हो सके बारीक काट लें। जितने पतले स्लाइस होंगे, उतनी ही तेजी से सूखेंगे। इसके बीज निकाल लें। अब इसे नींबू के रस और नमक के साथ स्लाइस टॉस करें। आंवला स्लाइस को एक बड़ी प्लेट पर फैलाएं और इसे कुछ दिनों के लिए धूप में रख दें, जब तक कि आंवला अच्छी तरह सूख ना जाए। स्लाइस को एक दूसरे के ऊपर रखने से बचें क्योंकि वे सूखने में अधिक समय लेंगे
Posted By :
Varu bansal
()
2021-02-01 11:00
See Author's other Published Topics
Peoples