मुरब्बा के लिये अच्छे एवम पके हुए फल लेना चाहिए . आंवले को 1 दिन के लिये पानी में भिगो दे .अगले दिन आंवले को कांटे से गोद ले फिर फिटकरी को पानी में मिलाकर उसमे आंवले 1 दिन तक डाल दे . अगले दिन आंवले को अच्छे से २-३ तीन बार धो ले. आंवले को उबाल ले . आंवले को पानी से निकल ले और उसे टुकड़ो में बांट ले.आप चाहे तो उन्हें टुकड़ो में न बांटे .
अब स्टील के बर्तन में आधा लीटर पानी लेकर उसमे चीनी डाल कर शहद जितना गाढ़ा बना ले फिर उसमे आंवले के टुकड़े डाल कर १० मिनट तक चलाते हुए पका ले . फिर ठंडा होने पर उसमे काला नमक और कालीमिर्च मिलाये . किसी कांच के बर्तन में रख ले और हफ्तों इस रसीले मुरब्बो का आनंद ले .
Posted By :
kamini yadav
()
2019-09-27 17:13
See Author's other Published Topics
Peoples