Food Recipes: heading views : 0

वेज ऑमलेट रेसिपी

बिना अंडे का ऑमलेट (Veg Omelette) एक बेहद आसान और स्वादिष्ट नाश्ता है. यह वेज ऑमलेट अंडे वाले ऑमलेट के समान स्वाद देता है. इस ऑमलेट को मसालों, सब्जी की टॉपिंग और बेसन-मैदा का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है. जानिए बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद वेज ऑमलेट की रेसिपी (Veg Omelette Recipe). 

 

वेज ऑमलेट के लिए सामग्री

•एक कप चावल 
•एक कप चना दाल
•बारीक कटे हुए  तीन टमाटर
•बारीक कटा हुआ एक प्याज
•बारीक कटा हुआ एक हरा प्याज
•बारीक कटा हुआ हरा धनिया
•बारीक कटी हुई तीन हरी मिर्च 
•एक पैकेट ईनो 
•नमक स्वादानुसार
•तलने के लिए दो चम्मच तेल

1. वेज ऑमलेट बनाने के लिए दाल और चावल, दोनों को अलग-अलग धो लें और 5 घंटे के लिए भिगो कर रख दें.
2. अब दोनों चीजों को मिक्सर जार में अलग-अलग पीस कर पेस्ट बना लें.
3. अब पिसी हुई दोनों चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें और साथ ही इसमें नमक भी डाल दें.
4. इसके बाद गैस पर तवा गर्म होने के लिए रख दें. तवा गर्म होने पर उसमें थोड़ा सा तेल डाल कर उसे पूरे तवे पर फैला दें और तेल को भी गर्म होने दें.
5. अब इस तेल में दाल और चावल के पेस्ट में कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें.
6. इसके बाद तैयार मिश्रण में ईनो का पैकेट डालें और उसे भी अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
7. अब करीब-करीब एक कप मिश्रण को गर्म तवे पर डाल दें और चम्मच की सहायता से मोटा-मोटा तवे पर फैला दें.
8. गैस को कम कर दें और ऑमलेट को अच्छी तरह से सिकने दें.
9. जब आपका ऑमलेट एक तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसे बहुत ही सावधानी से पलट दें और दूसरी तरफ से भी इसी तरह से सेंक लें.
वेज ऑमलेट तैयार है. अब इसे अपनी पसंद की चटनी के साथ खाएं.



Share this page with your friends
share via Whatsapp

Posted By :
Varu bansal
()
2021-02-01 14:38
See Author's other Published Topics

Airtel cheating ther customers by incomplete description of recharge pack of Big companies like Airtel, also cheating their customers by providing incomplete or confusing description of their recharge plans
Big companies like Airtel, also cheating their customers by providing incomplete or confusing description of their recharge plans
साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस  of साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस
साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस
Vaisakhi  of Vaisakhi
Vaisakhi
3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस of 3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस
3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस
1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस of 1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस
1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस
1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस of 1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
1 मार्च - शून्य भेदभाव दिवस of 1 march शून्य भेदभाव दिवस
1 march शून्य भेदभाव दिवस
करती रही of पूरा नही बस थोड़ा सा ही समझा होता ....
पूरा नही बस थोड़ा सा ही समझा होता ....
वैलेंटाइन of वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक रोचक तथ्य व 7 से 14 तक वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने की सूची
वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक रोचक तथ्य व 7 से 14 तक वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने की सूची
National Test Agency of UGC NET December 2023 results and download its subject wise cut-off
UGC NET December 2023 results and download its subject wise cut-off
परीक्षा पे चर्चा  of परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन - 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।
परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन - 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।

Peoples