अदरक को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि एड़ियों के दर्द से राहत दिलाने में भी मददगार हैं अदरक. अदरक का काढ़ा पीने से एड़ियों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है
लौंग में दर्द निवारक तत्व पाए जाते हैं. लौंग के तेल की मालिश करने से एड़ियों के दर्द से राहत मिल सकती है. पैरों में किसी भी तरह का दर्द होने पर लौंग के तेल की मालिश फायदा पहुंचा सकती है.
हल्दी को मसाले के रूप में सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मददगार हैं. हल्दी वाला दूध पीने से शरीर के दर्द से छुटकारा मिल सकता है.
सरसों के बीजों को तेल बनाने और मसाले के रूप में तड़के के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि सरसों के बीजों से एड़ियों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है. आप सरसों के बीज को आधी छोटी कटोरी लेकर पीस लें. इनको गर्म पानी की बाल्टी में मिला लें. इस पानी में अपने पैरों को 12 से 16 मिनट के लिए डाल कर रखें, ऐसा करने से एड़ियों के दर्द में राहत मिल सकती है.
Posted By :
Annapurna Nigam
(Blogger)
2021-02-02 17:23
See Author's other Published Topics
Peoples