विटामिन सी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन अगर आपको स्टोन की समस्या है तो आप विटामिन सी का अधिक सेवन न करें, क्योंकि विटामिन सी का अधिक इस्तेमाल करने से स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है.
कोल्ड ड्रिंक्स पीने के शौकीन हैं तो ध्यान रखें कि अगर आपको किडनी स्टोन है, तो आपके लिए कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन खतरनाक हो सकता है. क्योंकि इसमें मौजूद फॉस्फोरिक एसिड स्टोन के खतरे को और बढ़ा सकता है.
सब्जियों को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन कुछ सब्जियों को स्टोन की समस्या होने पर नहीं खाना चाहिए. किडनी स्टोन में आपको बीज वाली सब्जियों से परहेज करना चाहिए, टमाटर, पालक बैंगन आदि का अधिक सेवन करने से स्टोन की समस्या बढ़ सकती है.
Posted By :
Annapurna Nigam
(Blogger)
2021-01-24 15:59
See Author's other Published Topics
Peoples