मूंगफली खाने से रक्त में कोलेस्टॉल का लेवल कम होता है। इसमें मोनोसैचुरेटेड वसा होती है, जिसकी वजह से एक दिन में औसतन 67 ग्राम मूंगफली खाने से कुल -कोलेस्टॉल लेवल में 51 फीसदी की कमी आती है। यही नहीं, इससे कम घनत्व वाले बैड कोलेस्टॉल यानी लिपोप्रोटीन कोलेस्टॉल का लेवल 7।4 फीसदी कम होता है। मूंगफली हमारी धमनियों के लिए भी अच्छी होती है।
-मूंगफली में फोलेट की अच्छी मात्रा होती है, जो हमारे हार्मोन्स और फर्टिलिटी को बढ़ाता है। गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से मूंगफली खाने वाली महिलाओं के -बच्चों में जन्म दोष (न्यूरल ट्य़ूब में विकार) नहीं होता। गर्भावस्था में साठ ग्राम मूंगफली रोज खाने से गर्भस्थ शिशु की प्रगति में लाभ होता है। नियमित रूप से कच्ची -मूंगफली खाने से दूध पिलाने वाली माताओं का दूध बढ़ता है।
-मूंगफली में मैंगनीज नामक खनिज तत्व पाया जाता है, जो हमारे शरीर में वसा और कार्बोहाइड्रेट के पाचन, कैल्शियम की सही तरीके से खपत और ब्लड शुगर पर नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
-मूंगफली में मौजूद विटामिन-ई कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाता है। इससे मिलने वाले एंजाइम हृदय की उस समय रक्षा करते हैं, जब हम कम ऑक्सीजन वाली ऊंची जगह पर होते हैं।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-23 18:13
See Author's other Published Topics
Peoples