अगर आपको भी गले में खराश की समस्या कर रही है परेशान, तो आप गर्म पानी में नमक मिलाकर उससे गरारे कर सकते हैं. आयुर्वेद में गर्म पानी पीने के कई फायदे बताए गए हैं. गर्म पानी पीने से शरीर में फैट की मात्रा कंट्रोल होने के साथ पाचन भी दुरूस्त बना रह सकता है.
सर्दियों के मौसम में होने वाले गले की खराश को दूर करने के लिए, गर्म पानी में 2 चम्मच सेब के सिरके को डालकर पीने से सिरके में मौजूद अम्लीय गुण गले में स्थित बैक्टिरीया को मार सकते हैं. आपको बस एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक और एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर गरारे करना हैं
तुलसी को आयुर्वेद में बहुत ही गुणकारी बताया गया है. तुलसी के काढ़े को पीने से सर्दी-खांसी और गले की खराश को दूर किया जा सकता है. काढ़ा बनाने के लिए एक कप पानी में 4 से 5 काली मिर्च और तुलसी की 5 पत्तियों को उबालना है.
Posted By :
Annapurna Nigam
(Blogger)
2021-01-21 14:37
See Author's other Published Topics
Peoples