शुगर के मरीजों को हमेशा अपने साथ एक डब्बे में ड्राइफ्रूट्स जरूर रखना चाहिए। बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता ऐसे ड्राइफ्रूट्स हैं जिन्हें डायबिटिक पेशेंट्स को खाने से कोई मनाही नहीं है। आप चाहें तो इन्हें रोस्ट करके भी रख सकते हैं। स्वाद के साथ-साथ ड्राइफ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। रोजाना ड्राइफ्रूट्स खाने से आपका ब्लड शुगर संतुलित रहता है। पॉपकॉर्न एक ऐसा स्नैक है जिसमें कैलोरी बहुत कम होती है। साथ ही ये फटाफट बन भी जाता है। इसके अलावा पॉपकॉर्न में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो भूख को शांत करने में सहायक है और वजन को भी कंट्रोल करता है। आप इन्हें लंबे समय तक कहीं भी ले जा सकते हैं।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-26 11:21
See Author's other Published Topics
Peoples