यह शरीर में गर्मी का संचार करती है, इसलिए इसका सेवन खासतौर पर सर्दियों में किया जाता है। 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में एक लीटर दूध के बराबर प्रोटीन होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा 25 प्रतिशत से भी अधिक होती है, जबकि मांस, मछली और अंडों में यह 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होती। मूंगफली के तैयार 250 ग्राम मक्खन से 300 ग्राम पनीर, 2 लीटर दूध या फिर 15 अंडों के बराबर ऊर्जा आसानी से मिल सकती है। यही नहीं, 250 ग्राम भुनी मूंगफली में जितने खनिज और विटामिन मिलते हैं, उतने 250 ग्राम मांस से भी प्राप्त नहीं होते। सर्दियों में त्वचा में सूखापन आने पर मूंगफली के थोड़े से तेल में दूध और गुलाब जल मिलाकर मालिश करके स्नान करने से आराम मिलता है। मूंगफली में प्राकृतिक तेल होने से यह हमारे शरीर में वायु संबंधी बीमारियों को कम करती है।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-23 18:13
See Author's other Published Topics
Peoples