Health: heading views : 0

यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद न करें ये काम

1. यौन संबंध बनाने के बाद वॉशरूम जाएं (Peeing after sex)

अगर महिलाएं सेक्स के बाद वॉशरूम जाकर मूत्रत्याग नहीं करते हैं, तो यह गलत है. हां, हो सकता है कि आप सेक्स के बाद काफी आलसी महसूस करने लगें और बिस्तर छोड़कर जाना न चाहें. लेकिन सेक्स के बाद पेशाब कर लेना चाहिए. ऐसा करने से आप उन सभी बैक्टीरिया और कीटाणुओं, जोकि आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं को बाहर निकाल सकती हैं. सेक्स के बाद पेशाब जाने से आप यूटीआई के खतरे को भी कम कर सकते हैं.

2. योनी को साफ करने के लिए वेट वाइप्स का इस्तेमाल (Using wet wipes to clean the vagina)

अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो इस आदत को तुरंत खत्म करें. सेक्स के बाद योनी को साफ करना बहुत जरूरी है, लेकिन इस तरीके से नहीं. योनी बहुत ही नाजुक और संवेदनशील होती है ऐसे में वेट वाइप से इसे साफ करने से खुजली या जलन हो सकती है.

3. योनी को साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करना (Using soap to clean the vagina)

योनी को साफ करने का एक और तरीका आपको छोड़ना होगा, वह तरीका है वजाइना को साबुन से साफ करना. योनी में प्राकृतिक लुब्रिकेशन होता है, जो योनी को नम रखने में मदद करता है. अगर आप योनी को साबुन से साफ कर रहे हैं तो यह इस मॉइश्चर को खत्म कर सकता है. तो ऐसा न करें.

4. कपड़ों में सोना (Sleep with your lingerie on)

इस बात से पूरी तरह सहमत हुआ जा सकता है कि संभोग के बाद कुछ लोगों को थकान का अहसास होता है. ऐसे में सिर्फ सो जाने का मन करता है, ऐसे में लोग संभोग के बाद वहीं कपड़े दोबारा पहन कर सो जाते हैं. लेकिन सेक्स के बाद कपड़े नहीं पहनने चाहिए, बल्कि बिना कपड़ों के सोना सही रहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि संभोग के बाद शरीर पर बहुत पसीना आ जाता है और पसीनों से भरा शरीर जब कपड़ों के संपर्क में आएगा तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. और अगर आप बिना कपड़ों के नहीं सोना चाहते तो बेहद हल्के कपड़े जैसे लूज पजामा वगैरह पहन लें.

5. संभोग के बाद शावर (A hot bath tub shower)

सेक्स के बाद शावर (after sex shower) लेना ठीक है, लेकिन इसके बाद गर्म पानी के टब में बैठना ठीक नहीं. यौन संबंध बनाने के बाद महिलाओं की हल्की योनी खुल जाती है. ऐसे में गर्म पानी के टब में बैठना संक्रमण को न्यौता दे सकता है. 



Share this page with your friends
share via Whatsapp

Posted By :
Annapurna Nigam
(Blogger)
2021-08-03 16:53
See Author's other Published Topics

Airtel cheating ther customers by incomplete description of recharge pack of Big companies like Airtel, also cheating their customers by providing incomplete or confusing description of their recharge plans
Big companies like Airtel, also cheating their customers by providing incomplete or confusing description of their recharge plans
साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस  of साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस
साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस
Vaisakhi  of Vaisakhi
Vaisakhi
3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस of 3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस
3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस
1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस of 1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस
1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस
1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस of 1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
1 मार्च - शून्य भेदभाव दिवस of 1 march शून्य भेदभाव दिवस
1 march शून्य भेदभाव दिवस
करती रही of पूरा नही बस थोड़ा सा ही समझा होता ....
पूरा नही बस थोड़ा सा ही समझा होता ....
वैलेंटाइन of वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक रोचक तथ्य व 7 से 14 तक वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने की सूची
वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक रोचक तथ्य व 7 से 14 तक वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने की सूची
National Test Agency of UGC NET December 2023 results and download its subject wise cut-off
UGC NET December 2023 results and download its subject wise cut-off
परीक्षा पे चर्चा  of परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन - 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।
परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन - 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।

Peoples