शकरकंद इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम कर सकती है. शकरकंद में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. मजबूत इम्यूनिटी सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है.
शकरकंद में कोलीन होता है, यह पोषक तत्व मांसपेशियों की गति, सीखने और यद्दाश्त को बनाए रखने में भी मदद करता है. इतना ही नहीं शकरकंद को अस्थमा और सांस संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है.
शकरकंद के सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है. शकरकंद बीटा कैरोटिन का अच्छा सोर्स माना जाता है. बीटा-कैरोटीन भी एक प्रोविटामिन है जो एंटीऑक्सिडेंट प्रोस्टेट और फेफड़ों के कैंसर सहित विभिन्न प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं.
सर्दियों के मौसम में डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. शकरकंद डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है. सफेद स्किन वाली शकरकंद के सेवन से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है.
शकरकंद में पोटैशियम और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है. शकरकंद खाने से दिल की बीमारियां दूर हो सकती हैं. शकरकंद के सेवन से शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है.
शकरकंद में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है. इसलिए शकरकंद खाने से आपका पाचनतंत्र भी बेहतर हो सकता है. शकरकंद कब्ज से राहत दिलाने में भी फायदेमंद माना जाता है. जिन लोगों को पेट की बीमारी होती है उन्हें शकरकंद का सेवन राहत दिला सकता है.
Posted By :
Annapurna Nigam
(Blogger)
2021-01-25 16:10
See Author's other Published Topics
Peoples