वजन कम करने में गर्म पानी काफी लाभकारी माना जाता है. गर्म पानी पीने से शरीर में जमा फैट पिघल कर पसीने के द्वारा बाहर निकल जाता है. खाली पेट सुबह गर्म पानी पीना वजन को कम कर सकता है.
रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से पाचन शक्ति दुरुस्त होती है. गर्म पानी खाना को अच्छे से पचाने का काम कर सकता है. गर्म पानी के सेवन से पाचन व पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जाता सकता है.
गर्म पानी ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने में मददगार माना जाता है. इतना ही नहीं गर्म पानी पीने से पूरे शरीर में फैले विषाक्त पदार्थ बाहर निकाल जाते हैं. जो शरीर को नुकसान पहंचा सकते हैं.
गर्म पानी पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. बदलते मौसम में हेल्दी रहने के लिए रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
Posted By :
Annapurna Nigam
(Blogger)
2021-01-21 14:27
See Author's other Published Topics
Peoples