Today is Celebrated For: heading views : 0

कैसे चुना गया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी.

6 दिसंबर 1946 में आजाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए संविधान सभा का गठन हुआ था. 26 नवंबर 1949 को संविधान के अंतिम प्रारूप को संविधान सभा ने मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद आजाद भारत का अपना संविधान 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ, लेकिन उस समय भी ये बड़ा सवाल था कि राजभाषा के रूप में कौनसी भाषा का चयन किया जाए.

जिसके बाद काफी सोच विचार किया गया, फिर हिंदी और अंग्रेजी को नए राष्ट्र की भाषा चुना गया. संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी को अंग्रजों के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था, लेकिन फिर 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी. भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की धारा 343 (1) में यह वर्णित है कि “संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी.

बता दें, 1918 में हिंदी साहित्य सम्मेलन में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए पहल की थी. महात्मा गांधी ने हिंदी को जनमानस की भाषा भी बताया था.

जब हिंदी भाषा देश राजभाषा चुनी गई थी, उस समय देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि इस दिन के महत्व को देखते हुए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाए. भारत में पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 में मनाया गया था. तब से लेकर आजतक 14 सिंतबर को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है.



Share this page with your friends
share via Whatsapp

Posted By :
Varu bansal
()
2021-09-14 17:36
See Author's other Published Topics

Airtel cheating ther customers by incomplete description of recharge pack of Big companies like Airtel, also cheating their customers by providing incomplete or confusing description of their recharge plans
Big companies like Airtel, also cheating their customers by providing incomplete or confusing description of their recharge plans
साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस  of साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस
साहस और धैर्य का प्रतिक कारगिल विजय दिवस
Vaisakhi  of Vaisakhi
Vaisakhi
3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस of 3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस
3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस
1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस of 1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस
1 मार्च- विश्व प्रशंसा दिवस
1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस of 1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
1 मार्च- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
1 मार्च - शून्य भेदभाव दिवस of 1 march शून्य भेदभाव दिवस
1 march शून्य भेदभाव दिवस
करती रही of पूरा नही बस थोड़ा सा ही समझा होता ....
पूरा नही बस थोड़ा सा ही समझा होता ....
वैलेंटाइन of वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक रोचक तथ्य व 7 से 14 तक वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने की सूची
वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक रोचक तथ्य व 7 से 14 तक वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने की सूची
National Test Agency of UGC NET December 2023 results and download its subject wise cut-off
UGC NET December 2023 results and download its subject wise cut-off
परीक्षा पे चर्चा  of परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन - 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।
परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन - 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।

Peoples