बिग बॉस के घर को इस बार डिजाइन किया है उमंग कुमार ने। हाउस की थीम इस बार भविष्य को ध्यान में रखते हुए की गई है। बिग बॉस की इस बार थीम Futuristic है, इसी की तर्ज पर घर को डिजाइन किया गया है। इस बार घर में पहली बार रेस्टोरेंट, स्पा, थियेटर और मॉल होगा।
तस्वीर में दिख रहा ये एरिया बिग बिग बॉस मॉल है। यहां पर कंटेस्टेंट्स की जरूरत का सामान होगा। हालांकि ये सामान उन्हें टास्क जीतने के बाद ही मिल पाएगा।
बिग बॉस के घर का बेडरूम एरिया काफी शानदार है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल को देखते हुए इस बार कंटेस्टेंट्स को किसी के भी साथ बेड शेयर नहीं करना पड़ेगा। हालांकि ये बिग बॉस है और इसमें ट्विस्ट तो आते रहते हैं, तो हो सकता है इसमें भी कोई ट्विस्ट हो।
वैसे तो बेडरूम एरिया हर बार खूबसूरत ही होता है लेकिन इस बार रंगों के साथ प्रयोग कर बनाया गया बेडरूम स्पेस बेहद शानदार नजर आ रहा है।
इस तस्वीर में आपको जरा नजदीक से दिखा रहे हैं कि बिग बॉस के बेडरूम में कंटेस्टेंट्स को मिलने वाले बेड कितने शानदार हैं।
बिग बॉस 14 हाउस में घर के अंदर दाखिल होने का रास्ता भी बेहद खूबसूरत है।
बिग बॉस हाउस में सभी के लिए बेडरूम के अलावा एक कैप्टन रूम भी है। जो भी जिस हफ्ते घर का कैप्टन रहेगा वो इसी कमरे में रहा करेगा।
घरवालों को सुविधा के लिए स्पा रूम भी दिया जा रहा है। लेकिन वो टास्क जीतने के बाद ही इसका उपयोग कर सकते हैं।
Posted By :
Varu bansal
()
2020-10-02 17:50
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment