मुझे नहीं पता था कि घर के बाहर लोग मेरे बारे में क्या सोच रहे हैं. इसलिए मैं थोड़ी सा डाउन फील कर रही थी. इसलिए मैंने पहले हर्ष और भारती के घर जाने के बारे में सोचा.'
जैस्मिन ने कहा- वो मेरे सपोर्ट सिस्टम हैं. उनसे मिलकर मुझे अच्छा लगा. फिर मैंने छोले-भटूरे और मटन बिरयानी भी खाई.
इसके अलावा जैस्मिन भसीन ने बताया कि कौन शो जीत सकता है. जैस्मिन ने कहा- रुबीना अपनी चतुराई और मैनिपुलेटिव स्किल्स की वजह से शो जीत सकती हैं. मैं अली गोनी को भी विनर के तौर पर देखती हूं. अली के पास साफ दिल है और वो अच्छा खेल रहा है. वो भी बराबर स्ट्रॉन्ग है.
राखी सावंत के बारे में बात करते हुए जैस्मिन ने कहा- 'मैंने उन्हें हर्ट नहीं किया. उन्होंने कई बार अपना सिर टेबल पर मारा और खुद को हर्ट किया. और अगर ये मेरी वजह से था तो मैं सॉरी बोलती हूं. मैं ये जानबूझ कर नहीं किया. मैंने उनसे भी माफी मांगी.'
सच कहूं तो उनके साथ रहना आसान नहीं है. एक मिनट के वीडियो और एक घंटे के शो में उन्हें देखना एंटरटेनिंग लगता है. लेकिन 24 घंटे उनके साथ रहना आसान नहीं है. वो बहुत इररिटेटिंग हैं. हर बात पर ड्रामा करती हैं. मैं उनके गेम की निंदा करती हूं. मेरे कैरेक्टर के बारे में बोलकर उन्होंने दिल दुखाया है.'
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-13 12:45
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment