उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत देश के कम से कम 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लाकडाउन, कफ्यू और लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगाई भी हैं। इस तरह देश की 90 फीसद से ज्यादा आबादी किसी न किसी तरह की पाबंदियों के दायरे में है।आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पहले वीकेंड लाकडाउन लगाया और फिर उसे 10 मई तक के लिए कोरोना कर्फ्यू में बदल दिया गया। अब राज्य सरकार ने कोरोना कफ्यू की अवधि को 17 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। वहीं दिल्ली में भी लाकडाउन सोमवार, 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। वहीं हरियाणा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को लेकर लगाई गई पाबंदियां 17 मई तक बढ़ा दी है। राजस्थान में सोमवार सुबह पांच बजे (10 मई) से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन रहेगा।
उप्र में 16 अप्रैल को सिर्फ रविवार की साप्ताहिक बंदी का फैसला किया गया। फिर मामले बढ़ते-घटते गए और सरकार बंदी को विस्तार देती चली गई। रविवार को उप्र के सीएम आदित्यनाथ योगी ने कहा कि 24 घंटे में 23,333 नए मामले मिले हैं। स्वस्थ होने के बाद 34,636 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। योगी ने माना कि आंशिक कोरोना कर्फ्यू के बेहतर नतीजे मिल रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी कहा कि लाकडाउन के बाद कोरोना की चेन टूटनी शुरू हो गई है। 26 अप्रैल को संक्रमण दर 35 फीसद थी, जो अब घटकर 23 फीसद पर आ गई है। अभी ढील नहीं दी जा सकती है, नहीं तो जो हमने हासिल किया है, वह भी हाथ से निकल जाएगा।
- कर्नाटक में 10-24 मई तक लाकडाउन जैसी पाबंदियां
- महाराष्ट्र में पांच अप्रैल से 15 मई तक सख्त पाबंदियां
- गोवा में नौ मई से 15 दिनों का कर्फ्यू
- केरल में आठ से 16 मई तक संपूर्ण लाकडाउन
- आंध्र प्रदेश में छह मई से दो हफ्ते के लिए दोपहर
- मिजोरम में 10-17 मई तक पूर्ण लाकडाउन
- मणिपुर के सात जिलों में आठ से 17 मई तक कर्फ्यू
- हिमाचल प्रदेश में सात से 16 मई तक लाकडाउन
- बिहार में चार मई से 15 मई तक लाकडाउन लागू- ओडिशा में पांच मई से 14 दिनों का लाकडाउन
- झारखंड में 13 मई तक लाकडाउन जैसी पाबंदियां
- छत्तीसगढ़ ने 15 मई तक वीकेंड लाकडाउन
- पंजाब में 15 मई तक वीकेंड लाकडाउन और रात का कर्फ्यू
- मध्य प्रदेश में 15 मई तक जनता कर्फ्यू
-गुजरात के 36 शहरों में 12 मई तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू
Comments...
Write Your Comment