सामग्री :
1 कप नूडल्स या पास्ता
गाजर
कटोरी मटर
टमाटर
काली मिर्च स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार
टीस्पून तेल
पानी जरूरत के अनुसार
विधि :
सबसे पहले गाजर और टमाटर को टुकड़ों में काट लें। अब मीडियम आंच में एक पैन में पानी उबालने के लिए रखें। एक उबाल आते ही गाजर और मटर डालकर उबाल लें। इसी तरह पास्ता को भी उबाल लें। अब एक दूसरे पैन में तेल गरम करने के लिए रखें। तेल के गरम होते ही पहले टमाटर को हल्का फ्राई कर सारी सब्जियां और पास्ता डालकर पानी डाल दें। इसे खूब उबालें और आपका सूप तैयार है। नमक और काली मिर्च मिलाकर सर्व करें। ऊपर से मक्खन भी डाल दें।
नोट: आप इसमें शिमला मिर्च, पत्तागोभी, सोया चंक्स भी डाल सकते हैं।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-22 21:00
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment