दूध दो कप
चीनी 1 बड़ा चम्मच
चाय पत्ती एक चम्मच
कुल्लड़ दो
इलायची पाउडर एक छोटी चम्मच
दालचीनी एक टुकड़ा
1 इंच अदरक का टुकड़ा
काली मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच
तंदूरी चाय बनाने के लिए बर्तन ले। अब इसमें दूध और आधा कप पानी डालकर मध्यम आंच पर उबालें। जब तक उबाल आ रहा है तब तक हम दूसरी तरफ वाले गैस पर कुल्लड़ को गर्म कर लेते हैं। कुल्लड़ को मध्यम गैस पर पलटाते हुई खूब गर्म करना है।
अब जब दूध में उबाल आने लगे तब चीनी, चायपत्ती, अदरक के बारीक टुकड़े, इलायची पाउडर, काली मिर्च पाउडर, दालचीनी डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक उबालें। जब चाय अच्छी तरह उबालकर गाड़ी हो जाए तब चाय बन चुकी है। इसे दूसरे बर्तन में सावधानी से छान लें।
अब चाय तो बन चुकी है। अब तड़का लगाने के लिए Kullad को खूब गर्म करें। गैस का फ्लेम फुल कर दे और कुल्लड़ को चारो और से गर्म करें। जब कुल्लड़ का कलर बदले तब कुल्लड़ को सावधानी से पकड़ कर प्लेट में रखे। अब चाय को कुल्लड़ में धीरे-धीरे डाले। चाय उबलकर बाहर आने लगेगी। जब उबलना बंद हो जाए तब तंदूरी चाय (Tandoori chai) सर्व करने के लिए तैयार है।
Tandoori Chai बन कर तैयार है। इसे चुस्की लेकर गरमा गरम पिए और तंदूरी चाय का मजा उठाएं।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-12 12:49
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment