सामग्री
•उबले हुए नूडल्स : 100 ग्राम,
•मीडियम साइज के टमाटर : 2,
•गाजर : 1,
•शिमला मिर्च : 1,
•मटर के दाने : 2
•2-टेबल स्पून, कसा हुआ अदरक : 1 छोटी गांठ, लंबी कटी हुई हरी मिर्च : 2,
•मक्खन : 2 टी स्पून,
•नमक : स्वादानुसार,
•काली मिर्च : 1/2 टी स्पून,
•गरम मसाला पावडर : 1/4 टी स्पून,
•नीबू का रस : 1/4 टी स्पून
विधि
सबसे पहले टमाटर, गाजर और शिमला मिर्च को धोकर बारीक काट लें। भारी तले के पैन में मक्खन पिघला लें। इसमें हरी मिर्च, अदरक डालकर भून लें। मटर, टमाटर, गाजर और शिमला मिर्च डालें। नमक डालकर हल्का नरम होने तक मंदी आंच पर पकाएं। 2 गिलास पानी डालें। उबाल आने पर नूडल्स डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें। 5-7 मिनट तक पकाएं। गर्म मसाला पावडर, काली मिर्च और नीबू का रस डालें। ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया, मक्खन डालकर सर्व करें।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-25 17:26
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment