सामग्री
पोहा - 1 कटोरी
कच्चा आलू - 1
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 2
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
विधि
- सबसे पहले पोहे को अच्छे से धोकर छान लें.
- अब इसमें कच्चे आलू को घिसकर डालें. आलू को अलग प्लेट पर घिसकर पहले इसका पूरा पानी निचोड़ दें.
- पोहे में हरी मिर्च, हरा धनिया और सारे डालकर इसे खूब अच्छे से मिक्स करें.
- मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- इसी बीच मिश्रण से सारी टिक्कियां बना लें.
- तेल के गरम होते ही सारी टिक्कियों को सेंक लें.
- तैयार है करारी पोहा टिक्की. टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-21 15:23
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment