शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई लोग नींबू पानी से लेकर आंवला रस तक का इस्तेमाल करते हैं. कई लोगों को जीरे और अजवाईन का पानी पीते भी देखा गया है. इन सबके साथ ही सौंफ भी अपने कई लाभकारी गुणों के कारण पसंद किया जाता है. मोटापा से लेकर पाचन और गैस की बिमारी को खत्म करने के लिए सौंफ के पानी का इस्तेमाल किया जाता है.सौंफ में पेाटैशियम, आइरन, एंटी इंफ्लेमेंटरी, फोलेट, विटामिन सी, फाइबर, मैगनीज, एंटी ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण मिलते हैं. जिसके कारण हम अपने शरीर के लगातार बढ़ रहे वजन का काबू में रख सकते हैं. एक टेबलस्पून या 6 ग्राम सौंफ के बीज आपको लगभग 2 ग्राम फाइबर दे सकते हैं. सौंफ के बीज का इतना ज्यादा फाइबर रिच होने के कारण हमारा शरीर का पाचन बेहतर बना रहता है. आइए जानते हैं सौंफ का पानी पीने के फायदे
Posted By :
Varu bansal
()
2021-02-20 18:09
See Author's other Published Topics
Peoples