इम्युनिटी बूुस्टर कढ़ा बनाने के लिए :
•एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर,
•एक चौथाई चम्मच लौंग पाउडर,
•एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर,
•एक चौथाई चम्मच हल्दी,
•एक टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक या एक चौथाई चम्मच सौंठ पाउडर।
इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा बनाने की विधि :
एक बर्तन में एक कप पानी उबलने के लिए रख दीजिए, उसमें हल्दी के अलावा सारी सामग्री डाल दें, अब इस मंद आंच पर अच्छी तरह उबालें जब तक पानी एक कप से पौन कप ना हो जाए।
अब उबले हुए काढ़े को कप में डालें और उसमें हल्दी पाउडर डालकर मिला लें, अब इसे गरमागरम पी लीजिए और आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा इसे।
दिन में दो बार आप काढ़ा पी सकते हैं, सुबह खाली पेट और सोने से पहले इस काढ़े का सेवन करें। ये काढ़ा एक व्यक्ति के लिए हैं ज्यादा लोगों के लिए बनाना है तो उसी के अनुपात में सारी सामग्री और पानी की मात्रा बढ़ा लें।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-05-06 20:29
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment