अगर हम डायट में नियमित रूप से कुछ चीजों को शामिल कर लें जो विटमिन डी से भरपूर हों तो न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा बल्कि हमारी प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी। विटमिन डी का स्तर बनाए रखने के लिए हम इन चीजों को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं:
दूध विटमिन डी और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। हर रोज एक गिलास पीने से हमें दिन भर के लिए जरूरी विटमिन डी की एक चौथाई मात्रा मिल जाती है।
जो लोग मछली खा सकते हैं उनके लिए सैमन मछली विटमिन डी का अच्छा स्रोत है। भोजन में एक बार सैमन मछली खाकर दिन भर की विटमिन डी की जरूरतों की पूर्ति हो जाती है।
मशरूम में भी पर्याप्त मात्रा में विटमिन डी होता है। अलग-अलग किस्म के मशरूम में विटमिन डी की अलग-अलग मात्रा होती है। Shitake मशरूम में सबसे ज्यादा विटमिन डी होता है।
सोया फूड जैसे टोफू और सोयाबीन की बड़ियां खाने से भी विटमिन डी की कमी पूरी होती है। ये चीजें आसानी से सुपरमार्केट में उपलब्ध हो जाती हैं। जिन लोगों को दूध से एलर्जी उनके लिए सोया से बने उत्पाद अच्छा विकल्प हैं।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-02-04 17:24
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment