1. चावल- फूड स्टैंडर्ड्स एजेंसी (एफएसए) के मुताबिक, पका हुआ चावल जब बासी हो जाता है तो बैसिलस सेरेअस नाम का बैक्टीरिया चावल को दूषित बना देता है और जब आप उसे दोबारा गर्म करते हैं तो चावल जहरीला (Toxic) हो जाता है और इसका सेवन करने से आप फूड पॉयजनिंग का शिकार हो सकते हैं.
2. आलू- चावल के बाद नंबर आता है सबसे कॉमन सब्जी आलू का. बचे हुए बासी आलू को दोबारा गर्म करके खाना आपको बीमार बना सकता है. इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट की मानें तो पके हुए आलू में एक ऐसा बैक्टीरिया पनपने लगता है जो बॉटुलिज्म बीमारी का कारण बनता है. इस बीमारी में कमजोरी महसूस होती है, धुंधला दिखने लगता है और बोलने में भी दिक्कत होती है.
3. अंडा- अमेरिका के फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की मानें तो पका हुआ बासी अंडा या अंडे से बनी किसी भी डिश को दोबारा गर्म करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. बासी अंडे में सैल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया पनपने लगता है जिसकी वजह से गंभीर फूड पॉयजनिंग की समस्या हो सकती है.
4. चिकन और सीफूड- नॉन-वेज खाने वाले सावधान हो जाएं! अगर आप भी रात के बचे हुए बासी चिकन को अगले दिन लंच में दोबारा गर्म करके खाते हैं तो अपनी इस आदत को बदल दें. चिकन को दोबारा गर्म करके खाने से भी फूड पॉयजनिंग का खतरा हो सकता है. इसके अलावा सीफूड को भी फ्रेश ही खाना चाहिए. बासी सीफूड को दोबारा गर्म करने पर उसमें बैक्टीरिया आ जाते हैं जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं.
5. पालक- बचे हुए पालक या पालक की बासी सब्जी को भूल से भी दोबारा गर्म करके न खाएं. इसका कारण ये है कि पालक में मौजूद नाइट्रेट दोबारा गर्म करने पर कैंसरकारी हो सकता है और शरीर के ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है.
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-30 11:15
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment