लहसुन का पानी
पेट की चर्बी और बढ़ते वजन से छुटकारा दिलाने में लहसुन का पानी कारगर उपाय है। ये ना केवल आपके शरीर में जमा चर्बी को घटाने का काम करेगा बल्कि सेहत संबंधी की समस्याओं को भी दूर करने में मददगार है। इसके साथ ही ये आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी असरदार है।
जानें लहसुन का पानी कैसे घटाएगा वजन
लहसुन में फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी,विटामिन बी 6 और मैगनीज होता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को घटाने का काम करेंगे जिससे अपने आप वजन कंट्रोल हो जाएगा।
इस तरह कर सकते हैं लहसुन के पानी का इस्तेमाल
सबसे पहले लहसुन की कलियों को छील लें और उसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद लहसुन की कद्दूकस की गई कलियों का रस निचोड़ लें। अब एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें लहसुन की कलियों का रस के अलावा एक नींबू का रस मिलाकर खाली पेट पी लें। ऐसा रोजाना करने से अपने आप वजन घटने लगेगा
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-20 13:43
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment