श्री कृष्ण से भी जुड़ी हुई है। श्रीमद्भागवत पुराण के मुताबिक नरकासुर नामक असुर ने अपनी शक्ति से देवी-देवताओं और मानवों को परेशान किया हुआ था। असुर ने संतों के साथ 16 हजार औरतों को बंदी भी बनाकर रखा हुआ था। उसके बढ़ते अत्याचार को देखते हुए देवता और ऋषि-मुनियों ने भगवान श्रीकृष्ण की शरण ली और बोला कि इस नरकासुर का अंत कर पृथ्वी से पाप का भार कम करें।
इसके बाद भगवान कृष्ण ने उन्हें आश्वासन दिया परंतु नरकासुर को एक स्त्री के हाथों मरने का शाप था,इसी वजह से भगवान कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा को सारथी बनाया और उनकी मदद से नरकासुर का वध कर दिया। जिस दिन नरकासुर का अंत हुआ था उसी दिन से कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी थी।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-11-03 13:14
See Author's other Published Topics
Peoples