हर साल 21 अक्टूबर को देश भर में आजाद हिंद सरकार के गठन की वर्षगांठ मनाई जाती है। इस दिन, आजाद हिंद सरकार नाम की भारत की पहली स्वतंत्र अनंतिम सरकार की घोषणा की गई थी। आपको बता दें, साल 1942 में पहली बार में कैप्टन मोहन सिंह, आज़ाद हिंद फौज या इंडियन नेशनल आर्मी (INA) की स्थापना की थी. जिसके बाद में सुभाष चंद्र बोस ने 21 अक्टूबर, 1943 को फौज का नेतृत्व किया।
आपको बता दें, जापान, क्रोएशिया, इंडोनेशिया, जर्मनी, इटली और बर्मा सहित कुछ अन्य देशों ने आजाद हिंद सरकार को मान्यता दी थी। आजाद हिंद फौज की शुरुआत द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश शासन को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए की गई थी।
Comments...
Write Your Comment