अगर आप सर्दियों के मौसम में अपनी त्वचा को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो नारियल का तेल इसमें आपकी बहुत मदद कर सकता है। यह तेल शुष्क त्वचा में सुधार करने के लिए जाना जाता है, क्योंकि यह आपकी त्वचा में नमी बनाए रखता है। इसके लिए आपको सबसे पहले नारियल के तेल को थोड़ा गर्म करना है और इसके बाद इसे अपनी त्वचा पर 10 से 15 मिनट तक मालिश करना है। इसके बाद आपको स्नान करना है। फिर देखें कि इस तेल में मौजूद प्रोटीन, विटामिन-ई और फैटी एसिड कैसे अपना कमाल दिखाते हैं।
बेसन और दही उबटन से भी आपको अपने चेहरे पर निखार लाने में मदद मिल सकती है। सर्दियों में इसके कई जादुई फायदे हैं, जो हमारी त्वचा को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कप दही और दो कप बेसन को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। जब पेस्ट तैयार हो जाए, तब इसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं या फिर आप इससे मालिश भी कर सकते हैं। पांच से दस मिनट तक चेहरे पर रहने के बाद आप इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपका चेहरा ड्राई नहीं होगा।
दूध और बादाम न केवल खाने के लिए उपयोगी होते हैं, बल्कि ये हमारे चेहरे को निखारने के लिए भी जाने जाते हैं। एक कटोरी दूध में एक बड़ा चम्मच बादाम पाउडर डालें, इसे अच्छे से मिलाएं और इसका पेस्ट बनाएं। आप बादाम को ग्राइंडर में पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। दूध और बादाम को मिलाकर तैयार किया गया पेस्ट, इसे रात को सोने से पहले दस मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा ड्राई नहीं होगा।
Posted By :
Annapurna Nigam
(Blogger)
2021-01-12 15:58
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment