दरअसल मुंबई पुलिस की ओर से इस खबर पर आधिकारिक बयान सामने आया है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि दिशा सालियान ने आखिरी कॉल डायल 100 को नहीं किया था, बल्कि उनकी दोस्त अंकिता को किया था। दिशा के डायल 100 को आखिरी कॉल करने की खबरें पूरी तरह से फेक हैं।
बता दें कि दिशा सालियान की मौत 8 जून को हुई थी। दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रह चुकी थीं। वहीं 14 जून को सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में सोशल मीडिया के साथ ही साथ कई सितारों और नेताओं का ऐसा कहना है कि सुशांत और दिशा की मौत एक दूसरे से जुड़ी है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इसकी पूरी जांच होनी चाहिए, जो मुंबई पुलिस ने सही से नहीं की थी।
सीबीआई भी दिशा सालियान केस की जांच में जुटी है। याद दिला दें कि हाल ही में भाजपा विधायक नितेश राणे ने दिशा सालियान को लेकर एक इंटरव्यू में कई बातें कहीं थीं। राणे ने सवाल उठाते हुए कहा था कि आखिर दिशा का ब्वॉयफ्रेंड क्यों नहीं इस केस में आगे आकर कुछ कह रहा है जबकि वो सब कुछ जानता है। इसके साथ ही राणे ने कहा था कि वो सीबीआई जांच में मदद करने के लिए भी तैयार हैं।
Posted By :
Annapurna Nigam
(Blogger)
2020-09-18 14:29
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment