पक्षियों के संपर्क में आने से बचें- H5N1 वायरस के खतरे से बचने के लिए हमें पक्षियों के साथ सीधे संपर्क में नहीं आना चाहिए. डोमेस्टिक पोल्ट्री फार्म के पक्षियों के संक्रमित होने के बाद इंसान के बीच इसके फैलने की संभावना काफी बढ़ जाती है. पक्षियों के मल, लार, नाक-मुंह या आंख से स्राव के माध्यम से भी ये बीमारी इंसानों में फैल सकती है.
साफ-सफाई- छत पर रखी टंकियों, रेलिंग्स या पिजरों को डिटर्जेंट से अच्छी तरह साफ करें. पक्षियों के मल या संबंधित जगह पर फैले पंख या कचरे को सावधानी से साफ करें. पक्षियों को खुले हाथों से न कपड़ें, उनसे निश्चित दूरी बनाकर रखें. H5N1 से संक्रमित पक्षी करीब 10 दिनों तक मल या लार के जरिए वायरस रिलीज कर सकता है.
कच्चा मांस-सरफेस न छूएं- दुकान से चिकन खरीदने के बाद उसे धोते वक्त हाथों पर ग्लव्स और मुंह पर मास्क जरूर पहनें. कच्चा मांस या अंडा भी किसी इंसान को संक्रमित कर सकता है. आप किसी दूषित सरफेस के माध्यम से भी वायरस की चपेट में आ सकते हैं. इसलिए पोल्ट्री फार्म या दुकानों पर किसी चीज या सरफेस को छूने से बचें. किसी भी चीज को छूने के बाद हाथों को तुरंत सैनिटाइज करें.
इन बातों का भी रखें ख्याल- पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले लोगों से दूर रहें और प्रभावित इलाकों में जाने से बचें. हेल्थकेयर वर्कर्स के नजदीक न जाएं. घर में किसी संक्रमित व्यक्ति से भी निश्चित दूरी बनाकर रखें. ओपन एयर मार्केट में जाने से परहेज करें और हाइजीन-हैंडवॉश जैसी बातों का खास ख्याल रखें.
Posted By :
Annapurna Nigam
(Blogger)
2021-01-11 17:16
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment