UP Board Exam 2021 Date: यूपी बोर्ड ने एग्जाम से संबंधित किया ये बदलाव, जानिए परीक्षा को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट
UP Board Class 10, 12 Exam Time Table 2021: यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड परीक्षा तिथियों पर 14 जनवरी को करेगा फैसला विशेष संवाददाता,लखनऊ Last Modified: Fri, Jan 01 2021. 23:57 IST
upmsp up board exam 2021
UP Board Class 10, 12 Exam Time Table 2021: यूपी बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल में करने की तैयारी है। सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 4 मई से शुरू होने के ऐलान के बाद यूपी बोर्ड ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। 14 जनवरी को होने वाली बैठक में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों पर अंतिम निर्णय होगा। वैसे भी यूपी में 31 मार्च को पंचायत चुनावों की समाप्ति के बाद ही यूपी बोर्ड परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इस समय स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं।
2021 की परीक्षा में दिखेगा ये बदलाव: पिछली बार तक एक परीक्षा केंद्र पर अधिकतम 1200 विद्यार्थी तक हो सकते थे लेकिन इस बार इसे घटाकर अधिकतम 800 कर दिया गया है। हर विद्यार्थी को 20 वर्ग फीट की जगह 36 वर्ग फीट का स्पेस मिलेगा। यूपी बोर्ड के मानकों के मुताबिक 500 वर्ग फीट के कमरे में सिर्फ 14 से 15 छात्र ही बैठेंगे। इससे दो छात्रों के बीच काफी स्पेस होगा।
2020 में जहां 7783 परीक्षा केंद्र थे, वहीं इस बार करीब 14000 परीक्षा केंद्र होंगे। इतने अधिक केद्रों पर शिक्षकों की तैनाती के चलते यह मुमकिन नहीं हो पाएगा कि हर रूम में पिछले सालों की तरह दो-दो शिक्षक बतौर निरीक्षक तैनात किए जाएं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने भी नियम में ढील दे दी है और कहा है कि हर रूम में एक निरीक्षक ही तैनात हो सकता है। यूपी बोर्ड 11 जनवरी तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर देगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्रों की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। इसके बाद फाइनल परीक्षा केंद्रों की सूची 9 फरवरी तक जारी होगी।
Comments...
Write Your Comment