आज हम आपको वेज उत्तपम बनाने की तरीका बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। इसे बनाने में भी कम समय लगता है। वेज उत्तपम को आप नाश्ते में बनाकर खा सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी भी होता है। तो आइए जानते हैं वेज उत्तपम बनाने का तरीका।
सामग्री
उत्तपम बैटर - 1 कटोरी
प्याज - 1
हरी मिर्च - 2
गाजर (घिसी हुई) -1
पत्तागोभी - 1/4 टुकड़ा
टमाटर - 1
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़ी कटोरी में उत्तपम का बैटर लें।
- आप सभी सब्जियों को बारीक काट लें।
- इसके बाद अब बैटर में सारी सब्जियां और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फिर मीडियम गैस पर तवा गरम करें और इसे तेल से थोड़ा चिकना कर लें।
- फिर अब तवे पर गोलाकार में बैटर फैलाकर दोनों साइड से सेंक लें।
- आपका उत्तपम तैयार है। इसे आप सॉस के साथ सर्व करें।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-19 09:27
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment