1.चार अंडों को उबाल लें।
2.एक बड़ी पैन में तेल डालकर गर्म करें। उसमें साबुत मसालों का तड़का लगाएं।
3.कुछ सेकेंड के बाद इसमें प्याज़ और हरी मिर्च के साथ अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
4.इन्हें, इनके भूरे रंग के होने तक फ्राई करें। अब पैन में दो अंडे तोड़कर डालें।
5.इन्हें भूर्जी के रूप में तैयार कर लें। फिर इसमें पानी में भीगे चावल डालें।
6.एक मिनट के लिए फ्राई करें। ऊपर से नमक डालें।
7.इसके बाद इस पर उबले हुए अंडें डालकर चार कप पानी डालें।
8.चावल के आधा पकने तक पकाएं। इसके बाद इसमें पुलाव मसाला और थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं।
9.अच्छी तरह मिक्स करके पैन को ढक दें और पकाएं।
10.जब पानी पूरी तरह सूख जाए और चावल पूरी तरह पक जाए, तो ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।
Posted By :
Annapurna Nigam
(Blogger)
2021-01-22 17:35
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment