आवश्यक सामग्री
दही- 400 ग्राम
पालक- 200 ग्राम
एक छोटी चम्मच जीरा पाउडर
- एक बारीक कटी हरी मिर्च
- नमक स्वादानुसार
- 1/4 छोटी चम्मच काला नमक
विधि
- पालक के पत्तों को साफ कर लें और अच्छे से धोकर पानी निकाल लें. अब पालक के पत्तों को बारीक काट लें.
- कटे हुए पत्तों को उबालने के लिए रख दें. 5-7 मिनट में पालक के पत्ते उबल कर नरम हो जाएंगे. अब इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें और बचे पानी को निकाल दें.
- अब दही को अच्छे से फेंट लें. फेंटे हुए दही में पालक के पत्ते, जीरा पाउडर, हरी मिर्च और नमक मिला लें. पालक का रायता तैयार है.
- रायते को किसी कटोरी में निकालें और थोड़ा-सा जीरा पाउडर ऊपर से डाल कर सजाएं.
- ये रायता परांठे या चपाती के साथ खाने का मजा आता है.
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-12 17:23
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment