शुगर के मरीजों को हमेशा अपने साथ एक डब्बे में ड्राइफ्रूट्स जरूर रखना चाहिए। बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता ऐसे ड्राइफ्रूट्स हैं जिन्हें डायबिटिक पेशेंट्स को खाने से कोई मनाही नहीं है। आप चाहें तो इन्हें रोस्ट करके भी रख सकते हैं। स्वाद के साथ-साथ ड्राइफ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। रोजाना ड्राइफ्रूट्स खाने से आपका ब्लड शुगर संतुलित रहता है। पॉपकॉर्न एक ऐसा स्नैक है जिसमें कैलोरी बहुत कम होती है। साथ ही ये फटाफट बन भी जाता है। इसके अलावा पॉपकॉर्न में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो भूख को शांत करने में सहायक है और वजन को भी कंट्रोल करता है। आप इन्हें लंबे समय तक कहीं भी ले जा सकते हैं।
बार-बार एक ही स्नैक खाकर बोर हो गए हैं तो स्वाद बदलने के लिए ये एक अच्छा स्नैक है। भेल में फ्रूट्स और स्प्राउट्स भी मिला सकते हैं जिससे अच्छी मात्रा में फाइबर और टेस्ट भी मिलेगा। इसके अलावा चिवड़ा यानि पोहा भी एक अच्छा स्नैक है आप इसे रोस्ट करके या इसकी नमकीन बनाकर अपने साथ कैरी कर सकते हैं।
दूसरों को मीठा खाते देख अगर आपको भी मीठा खाने की क्रेविंग हो रही हो तो 2 मील के बीच में फल खा सकते हैं। भोजन करने से पहले सलाद खा सकते हैं। लेकिन कोशिश करें कि वो फल मीठे ना हों। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका सेवन करने से शुगर का लेवल बढ़ सकता है।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-26 11:21
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment