अगर आप बढ़े हुए वजन से काफी परेशान हैं और कोई ऐसा तरीका सर्च कर रहे हैं जिससे आपका वजन तेजी से कम करने ममें मदद तो अश्वगंधा कापी कारगर साबित हो सकती है। अश्वगंधा में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में जमा एक्ट्रा चर्बी को कम करके आपको फिट रखने में मदद करते हैं। जानिए स्वामी रामदेव से कैसे करे सेवन।
आयुर्वेद के अनुसार अश्वगंधा ऐसे तत्वों का भंडार है जो आपका वजन कम करने के साथ-साथ कमजोरी, नींद की कमी, तनाव, गठिया जैसी बीमारियां तेजी से दूर रखने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।
वजन कम करने के लिए कैसे करें सेवन
स्वामी रामदेव के अनुसार अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अश्वगंधा की चाय सबसे ज्यादा कारगर है। श्वगंधा की चाय पीने के साथ-साथ रोजाना योगासन और एक्सरसाइज जरूर करे। तभी आपको पूरा लाभ मिलेगा। जानिए अश्वगंधा की चाय बनाने का सही तरीका
अश्वगंधा चाय की सामग्री
सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी डालें। अब इसमें 1 से 2 अश्वगंधा की जड़ या फिर एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालें। इसके साथ ही इसमें थोड़ी सी अदरक और 4-5 तुलसी की पत्तियां डाल दें। अब इस पानी को कम से कम 10 मिनट के लिए खौलने दें। इसके बाद इसे छान लें। अब इसमें शहद और नींबू का रस डालकर इसका सेवन करे। आप इस चाय को दिन में 2 बार पी सकते हैं।
अश्वगंधा के अन्य स्वास्थ्य लाभ
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-19 15:43
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Write Your Comment