गुड़ का सेवन अस्थमा रोगियों को बहुत फायदा पहुंचाता है। ऐसे लोग गर्म दूध में गुड़ डालकर उसे पी सकते हैं अथवा काले तील और गुड़ का लड्डू बनाकर खाना अस्थमा रोगियों को लाभ देता है।
गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन की मात्रा होती है जो महिलाओं में रक्त की कमी नहीं होने देता। इसके नियमित सेवन से रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है जिससे गर्भवती महिलाओं को एनीमिया नहीं होता। इसके सेवन से महिलाओं को कमजोरी और थकान की समस्या नहीं होती।
अस्वस्थ जीवनशैली के कारण अनिद्रा की शिकायत आजकल अधिकतर लोगों को होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो रोज सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में गुड़ डालकर उसका सेवन करें। इससे हमारे शरीर में सही ऊर्जा बनी रहती है और हम आराम की मुद्रा में आ जाते हैं।
पीरियड्स के दौरान आमतौर पर महिलाओं को कमर और पेट मे दर्द, ऐंठन की समस्या होती है। दूध और गुड़ में मौजूद पोषक तत्व उन्हें इस दर्द से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होते हैं। इससे महिलाओं को कमजोरी नहीं होती और उन्हें एनर्जी मिलती रहती है।
दूध और गुड़ का सेवन हमारे पेट के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। गुड में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो हमारे पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। आप सोने से कुछ समय पहले गर्म दूध में गुड़ डालकर उसे पी लें, पेट से समस्याओं से निजात मिलेगा।
Posted By :
Varu bansal
()
2021-01-24 09:52
See Author's other Published Topics
Peoples
Peoples
Comments...
Mahesh Nigam(Scientist): Ap bahut achche jankari share karte ho.... mera general knowledge to yahi se mil jaata hai.... thanks
Varu bansal: Thanks you
Write Your Comment